?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

पूरनपुर मे निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह फूलवर्षा कर स्वागत।

पीलीभीत। पूरनपुर में सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से नगर में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बुधवार को नगर के सीमेंट मार्ग स्थित सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग, पकड़िया चौराहा, बंडा मार्ग, कोतवाली मार्ग होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में श्रीराम-लक्ष्मण व माता सीता, साहिब जादों जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान समेत कई धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। पकड़िया चौराहा पर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, संजय सक्सेना, डॉ. दिनेश गुप्ता आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। 

Back to top button
error: Content is protected !!