A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

*तपस्थली विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का बढ़ाया गौरव।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*तपस्थली विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का बढ़ाया गौरव।

IMG 20240421 WA0407

मैनपुरी। तपस्थली सीनियर सेकेंडरी विद्यालय भोगांव रोड की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर परिजनों ने मिठाई बांटी उसकी सफलता पर विद्यालय के गुरुजनों और संबंधियों ने उसे बधाईयां दी।

आकांक्षा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को दिया है।

IMG 20240421 WA0406

आकांक्षा यादव के पिता चरण सिंह यादव एक किसान है और माता रंजना हाउस वाइफ है।गरीबी में पली बेटी आकांक्षा दिन में 7 घंटे कढ़ी मेहनत से पढ़ाई करती है। तपस्थली सीनियर सेकेंडरी के प्रबंधक ने बताया आकांक्षा यादव उनके विद्यालय की होशियार और मेहनती छात्रा है। और विधालय उसकी निर्धारित फीस की आधी फीस जमा कराती है ।उसके जिला टॉप करने पर विधालय ने उसे उपहार स्वरूप पूरी फीस माफ कर दी और सारी किताबो का खर्च विधालय बहन करेगा।

 

हाई स्कूल के टॉप टेन सूची में आकांक्षा का नाम प्रथम स्थान पर है। उसके बाद दूसरे स्थान पर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अनुज यादव ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर तथागत इंटर कॉलेज कुरावली की प्रज्ञा ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किए है। चौथे स्थान पर जैन इंटर कॉलेज करहल की आकांक्षा यादवने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पांचवें स्थान पर श्री विनोद राज योगी इंटर कॉलेज घिरोर की नेहा यादव ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

6वें स्थान पर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के नितिन कुमार ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सातवें स्थान पर श्री रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज नगला डाल की छात्रा शिल्पी ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 8वें स्थान पर श्री नारायण विद्या आश्रम किशनी की छात्रा अदिति ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 9वें स्थान पर तपस्थली स्कूल मैनपुरी की छात्रा खुशबू ने 94.00 प्रतिशत अंक हासिल किए है। 10वें स्थान पर शिक्षा सागर पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र योगेश कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंक पाए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!