मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल। नूडल के पैकेट में करोड़ों के हीरे।
राज्य महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है।यहां एक शख्स से कस्टम ने नूडल्स के अंदर छिपाए गए करोड़ों के हीरे बरामद किए हैं।महाराष्ट्र में कस्टम के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल। नूडल के पैकेट में करोड़ों के हीरे।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है।यहां एक शख्स से कस्टम ने नूडल्स के अंदर छिपाए गए करोड़ों के हीरे बरामद किए हैं।महाराष्ट्र में कस्टम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुंबई कस्टम की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 4.44 करोड़ का सोना और 2.2 करोड़ की कीमत के हीरे पकड़े हैं। कस्टम ने कुल 6.46 करोड़ कीमत की तस्करी का माल 13 अलग-अलग मामलों में पकड़ा है। तस्करों ने हीरे को नूडल के पैकेट में छिपा कर रखा था, वहीं सोने को पैसेंजर के शरीर से पाया गया है। साथ ही एक पैसेंजर के बैग में और पहने अंडरगारमेंट्स से पकड़ा गया है।खबर के मुताबिक, तस्करों ने हीरे को एक नूडल के पैकेट में छिपा कर रखा था, जिससे किसी को शक न हो, पर वह कस्टम की जांच में पकड़ा गया। कस्टम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम ने कोलंबो से मुंबई जा रही एक विदेशी नागरिक को रोका और उसकी तलाशी लेने पर अंडरगारमेंट्स के अंदर छुपाकर 24KT सोने की ईंटें और एक कटा हुआ टुकड़ा मिला, जिसका कुल वजन 321 ग्राम है।जानकारी के मुताबिक, दुबई (02), अबू धाबी (02), बहरीन (01), दोहा (01), रियाद (01), मस्कट (01), बैंकॉक (01) और सिंगापुर (01) से आ रहे 10 लोगों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनके रेक्टम और बैग के अंदर छिपाया गया 6.199 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 4.04 करोड़ रुपये है। और इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।ऐसे ही एक मामले में, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक शख्स को रोका गया और उससे तलाशी के दौरान हीरे मिले। ये हीरे उसने बड़ी ही चालाकी से अपने ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपा रखे थे। इनमें नेचुरल लूज 254.71 कैरेट हीरा और लैब में बना 977.98 कैरेट हीरे, जिसकी कीमत 2.02 करोड़ रुपये है, बरामद किए गए। इसके बाद शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अनंत नगर योजना में 8,000 पेड़ों का होगा प्रत्यारोपण, काटने के बजाय ग्रीन बेल्ट और पार्कों में लगाए जाएंगे!!
09/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
09/07/2026
कांटे जैसी चुभन और खिचखिच होगी दूर: गले की खराश ठीक करने के 6 रामबाण देसी तरीके
09/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया
09/07/2026
उर्वरक के सिवाय अन्य व्यापार में लिप्त प्रतिष्ठानों पर कारवाई, 06प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द l
09/07/2026
नगर पंचायत मल्हार में पीने का पानी का हो रहा है किल्लत
09/07/2026
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में निर्णायक पहल
09/07/2026
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।
09/07/2026
देहरादून जिले में 3 इंस्पेक्टर व 30 सब इंस्पेक्टरों के तबादले;भरत सिंह रावत की जगह नवीन जोशी ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई
09/07/2026
अगर इन जगहों पर जमीन खरीदने की सोच रहे है तो जरा यह खबर पढ़ लें;प्रशासन ने यहां भूमि की खरीद-फरोख्त और भू उपयोग परिवर्तन पर लगाई रोक
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!