
दूध के साथ दही, नमक, खट्टी चीजे ,इमली, खरबूजा ,नारियल , मूली या उसके पत्ते,तुरई, बेल , कुल्थी ,खट्टे फल, सत्तू हानिकारक होते हैं। दूध में गुड़ घोलकर सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रत्यक्ष में ही दूध फट जाता है। कटहल या तेल से बने पदार्थ भी हानिप्रद है।- दही के साथ खीर, दूध ,पनीर ,गर्म भोजन ,केला या केले का साग, खरबूजा ,मूली इत्यादि नहीं लेना चाहिए।
- घी के साथ ठंडा दूध, ठंडा पानी और समान मात्रा में शहद हानिप्रद होता है।
- शहद के साथ मूली , खरबूजा, समान मात्रा में घी,अंगूर , वर्षा का जल और गर्म जल हानिकारक होते हैं।
- खीरा के साथ ककड़ी नहीं लेना चाहिए।
- कटहल के बाद पान हानिप्रद है।
- मूली के साथ गुड़ हानिप्रद है।
- चावल के साथ सिरका हानिप्रद है।
- खीर के साथ खिचड़ी ,खट्टे पदार्थ ,कटहल ,सत्तू नहीं लेना चाहिए।
- गर्म जल के साथ-शहद हानिप्रद होता है।
- शीतल जल के साथ मूंगफली, घी ,तेल, खरबूजा, अमरुद, जामुन ,ककड़ी ,खीरा, गर्म दूध अथवा गर्म भोजन नहीं लेना चाहिए।
- तरबूज के साथ पुदीना या शीतल जल नहीं लेना चाहिए।
- चाय के साथ पोदीना या शीतल जल नहीं लेना चाहिए।
- मछली के साथ दूध,गन्ने का रस, शहद और पानी के किनारे रहने वाले पक्षियों का मांस नहीं खाना चाहिए।
- मांस के साथ मधु या पनीर लेने से पेट खराब होता है।
- गर्म भोजन के साथ ठंडे भोजन या ठंडे पेय हानिप्रद होते हैं।
17. खरबूजे के साथ लहसुन, मूली या उसके पत्ते ,दूध अथवा दही हानिप्रद होते हैं।
दूध के साथ दही, नमक, खट्टी चीजे ,इमली, खरबूजा ,नारियल , मूली या उसके पत्ते,तुरई, बेल , कुल्थी ,खट्टे फल, सत्तू हानिकारक होते हैं। दूध में गुड़ घोलकर सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रत्यक्ष में ही दूध फट जाता है। कटहल या तेल से बने पदार्थ भी हानिप्रद है।






