A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरफर्रुखाबाद

एचपी सोलर सिस्टम की 9 प्लेट हुई चोरी राजेपुर थाने में दी गई तहरीर

अमृतपुर,फर्रुखाबाद,Screenshot 2024 05 08 01 56 36 06 acf0f2d2ca5a127111aa9fe7a6f132e1
राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशा की मड़ैया निवासी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश ने संबंधित थाने में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को अवगत कराया कि कुतुलूपुर कुबेरपुर संपर्क मार्ग पर उनका खेत है। उसी खेत के किनारे पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 327500 की कीमत की 9 प्लेट 5 एच पी सोलर सिस्टम लगा हुआ था। जिससे पंपिंग सेट द्वारा खेत में पानी की भराई की जाती थी। बीती रात चोरों द्वारा कीमती सोलर प्लेट खोल ली गई और उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेने के बाद जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!