A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

निजी आईटीआई संस्थान में बुधवार को एक दिवसीय कैम्पस सलेक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राइवेट कंपनियों के पदाधिकारी द्वारा 100 प्रतिभागियों का हुआ चयन

कुशीनगर / हाटा  क्षेत्र के  श्रीमती गायत्री देवी गिरजा शंकर निजी आईटीआई संस्थान में बुधवार को एक दिवसीय कैम्पस सलेक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राइवेट कंपनियों के पदाधिकारी द्वारा 100 प्रतिभागियों का चयन किया गया। हाटा नगर मे स्थित श्री मति गायत्री देवी गिरजाशंकर निजी आईटीआई स्कूल के प्रधानाचार्य बासुकीनाथ सिंह ने बताया कि स्कूल में छात्रों के रोजगार हेतु कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गुजरात से आए सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड के एचआर विनोद सिंह, द प्लेसर दिलीप कुमार झा, विष्णु एचार तथा स्कूल के प्रबन्धक ममता मिश्रा के देख रेख में साक्षात्कार हुआ जिसमें 100 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबन्धक ममता मिश्रा ने कहा कि संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम निरन्तर चलाकर युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करती रहेगी। इस दौरान बजरंगबली पांडेय, अजीत यादव, शैलेश मणि त्रिपाठी, नितु पांडेय, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!