A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पवन सिंह ने बनाया काराकाट को हॉट सीट, दिलचस्प ,दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी टेशंन मे, Pawan Singh ने काराकाट सीट से भरा पर्चा ,बीजेपी अभी भी पवन सिहं को मनाने मे जुटी है |

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट के लिए भरा पर्चा, समर्थकों की उमड़ी भीड़ पवन के पहुंचते ही बेकाबू हो गई भीड़ पवन सिंह के सभा मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू हुई भीड़ को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि आपने इस चिलचिलाती धूप में खड़े होकर हमको जिस तरह से अपना आशीर्वाद दिया है उसी तरह एक जून को अपना वोट और आशीर्वाद देकर हमे संसद में भेजें।मंच से Khesari Lal के पिता मंगरु यादव ने भी कर दिया बड़ा एलान , भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने नामांकन के बाद अकोदीगोला विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पवन सिंह ने कहा कि उनके सांसद बनने के बाद क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। जनसभा में खेसारी लाल के पिता मंगरु यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी पवन सिंह के लिए वोट की अपील की।

काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह ने भरा पर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन !काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह ने भरा पर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन!

नामांकन दाखिल करने के लिए गुरुवार को पवन सिंह सासाराम समाहरणालय पहुंचे. करीब 12 बजे के आसपास पवन सिंह पहुंचे थे. इस दौरान काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ जुटी थी |

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने गुरुवार (09 मई) को काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि बीच में सांसद मनोज तिवारी का बयान आया था कि वह पवन सिंह से बात करेंग |. हालांकि बातचीत हुई या नहीं लेकिन नामांकन दाखिल कर पवन सिंह ने अपने तेवर दिखा दिए हैं |

काराकाट लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के पहले भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह भक्ति में लीन नजर आए। ऐक्टर और सिंगर पवन सिंह ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले काराकाट में पवन सिंह का रोड शो भी निकला था, जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी।

IMG 20240510 084400

पवन सिंह ने लाव लश्कर के साथ सासाराम जिला मुख्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके सैकड़ों की तादात में उनके समर्थक मौजूद थे. इसके चलते जिला मुख्यालय पर थोड़ी अव्यवस्था भी हो गई थी.हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित कर लिया |इसके चलते पवन सिंह के समर्थक पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने लगे. ऐसे हालात में पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की. हालांकि पवन सिंह के समर्थक उनके नामांकन दाखिल कर बाहर आने तक वहीं पर जमे रहे l

पवन सिंह ने बीजेपी से बनाई दूरी

उस समय पवन सिंह ने इंकार कर दिया. साथ ही उन्होंने भोजपुर सीट से लड़ने की इच्छा जताई. हालांकि इस सीट पर पार्टी ने आरके सिंह को टिकट दे दिया. इसके बाद पवन सिंह ने बीजेपी से दूरी बना ली और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था. बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए खूब कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बनी. ऐसे हालात में अब बीजेपी की पूरी रणनीति गड़बड़ा गई है l

Back to top button
error: Content is protected !!