
दुर्घटना को दावत दे रही है खस्ताहाल सड़क, सड़क पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं छात्र व राहगीर
लीलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हंडौर डीह को जाने वाली खस्ताहाल सड़क लोगो को दे रही है दुर्घटना की दावत। जहीर मार्केट से लेकर गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद तक सड़क है खस्ताहाल। पूर्व स्वर्गीय मंत्री सपा नेता राजाराम पांडे ने बनवाई थी सड़क। सड़क का डामली कारण भी नही हुआ है अब तक l कुछ दिन पहले शादी समरोह में आये एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और घायल हो गया था युवक। वही गांव के एक छात्र ने बताया कि वह साईकल से घर आ रहा था और गड्ढे में उसकी साईकल फिसल गयी और वह सड़क पर गिर गया गिरने से उसके कन्धे की हड्डी टूट गयी हड्डी टूटने से वह विद्यालय में परीक्षा भी नही दे पाया काफी दिनों तक छात्र का चला था इलाज एक सप्ताह पूर्व
गांव के तौसीफ ने बताया कि वह बाजार करके वापस आ रहा था तो जाहीर मार्केट से आगे सड़क पर उसका पैर बड़े बड़े गिट्टी में लड़ गया जिससे वह गिर गया गिरने पर उसका हात फ्रैक्चर हो गया खस्ताहाल सड़क की गिट्टी जगह जगह उखड़ी हुई है,और कही कही तो सड़क का नामोनिशान तक नही है बारिश के मौसम में चलने में होती है अधिक परेशानी यहां सैकड़ों लोग रोज आते और जाते हैं लेकिन ज़िम्मेदार लोग इस सड़क मार्ग को बनवाना मुनासिब नहीं समझते । इसी मार्ग से स्कूली बस और स्कूली रिक्शा और साईकल व पैदल छात्र विद्यालय जाते है इसी मार्ग से चुनाव के समय सांसद और विधायक की गाड़ी भी आती हैं लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद वहा जाना मुनासिब नही समझते हैं। गांव के लोगो की माने तो ,गड्ढा मुक्त सड़क तो दूर की बात रही अभी तक इस सड़क का डामली करण भी नही हुआ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की अधिकारी उड़ा रहे धज्जियां मुख्यमंत्री के आदेश की अधिकारी कर रहे अवहेलना लोगो को हो रही परेशानी दिन हो या रात अगर किसी बीमार को अस्पताल ले जाना पड़ता है तो इस खस्ताहाल सड़क पे उसका स्वास्थ्य और अधिक खराब हो जाता है
आखिर कब तक लोगो को इस खस्ताहाल सड़क से गुजरना पड़ेगा अभी तक हुई दुर्घटना से सीख नही ले रहे अधिकारी
या फिर अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का कर रहे इन्तज़ार ।







