A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कानपुर और अकबरपुर लोकसभा में मतदान: शाम 6 बजे तक कानपुर में 53.05% तो अकबरपुर में 57.50% वोटिंग

कानपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी एवं इंडिया गटबंधन के प्रत्याशी अलोक मिश्रा में टक्कर

*कानपुर और अकबरपुर लोकसभा में मतदान: शाम 6 बजे तक कानपुर में 53.05% तो अकबरपुर में 57.50% वोटिंग* 

कानपुर नगर। कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गये।कानपुर में दोपहर 6 बजे तक 53.05% और अकबरपुर में 57.50% वोटिंग हुई।

*कानपुर नगर लोकसभा सीट*

भाजपा व गठबंधन के प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर* उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र के पर्व पर आज कानपुर नगर लोकसभा सीट पर मतदान किया गया। कानपुर नगर लोकसभा सीट पर 53% मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया। सीसामऊ, कैट व आर्यनगर विघान सभा सीट पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन प्रत्याशी  आलोक मिश्रा के पक्ष मे वोट पड़े। बसपा के कुलदीप भदौरिया ने कुछ मुस्लिम व बाहमण मत पर कब्जा किया, वही भाजपा प्रत्याशी कमजोर नजर आये, गोविंद नगर विघान सभा मे कमल का फूल खिलता नजर आया। सूत्रों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने कानपुर लोकसभा के प्रत्याशी रमेश अवस्थी के साथ भीतरीघात किया, जिससे रमेश अवस्थी कमजोर नजर आये। रमेश अवस्थी का बाहरी प्रत्याशी होना भी नगर के नेताओ ने भी दिलचस्पी नही लिया। गोविंद नगर विघान सभा मे अजय कपूर ने पूरी मेहनत लगन प्रतिष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा के कमल पर वोट डलवाते नजर आये। कानपुर नगर लोकसभा शीट पर इस बार बाहमण वोटरो ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। भाजपा व गठबंधन प्रत्याशी मे कांटे की टक्कर नजर आई। इस बाबत पत्रकारो से बातचीत मे भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने बताया उन्हे हर समुदाये का वोट मिला है, चुनाव जीतने के बाद कानपुर नगर का विकास कराना व आईपीएल व अन्तरराष्ट्रीय मैच कराना प्राथमिकता है। गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कहा कि एम्स का निर्माण करना शहर की बस्तियो का नियमितीकरण व सफाई कर्मचारी की ठेकेदार प्रणाली को समाप्त करना। बसपा के कुलदीप भदौरिया ने पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि फ्लाई ओवर का निर्माण करना, शहर को प्रदूषण मे मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है। कानपुर नगर लोकसभा सीट मे कांटे की टक्कर नजर आ रही है, लेकिन इस बार दो बाहमण प्रत्याशी होने से चुनाव बहुत ही दिलचस्प हो गया है,बाहमण के वोट ही निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन करेगा।

वोट देने वालों में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, इण्डिया गटबंधन प्रत्याशी अलोक मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, महापौर प्रमिला पांडे, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अलोक सिंह, पारस, शुभ आदि लोगों ने वोट देने के बाद फोटो खींचाई।

FB IMG 1715610574001 FB IMG 1715609700386 FB IMG 1715610526222 FB IMG 1715615249715 images 2024 05 12T151733.851 IMG 20240513 WA0028 IMG 20240513 WA0029 2IMG 20240514 WA0046 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!