A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों के साथ खण्डेला क्षेत्र में किया निरीक्षण

17164802886611716480267849 11716480285122 1

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने उपखण्ड अधिकारी खण्डेला, तहसीलदार खण्डेला, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग, अधिशाषी अभियंता पीएचईडी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिक, खण्डेला, विकास अधिकारी, पंचायत समिति खण्डेला व अन्य उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ गुरूवार को क्षेत्र का भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया। वर्तमान में राजस्थान प्रदेश में अत्यधिक गर्मी होने के कारण प्रशासन सजग व संवेदनशील है।

जिला कलेक्टर चौधरी ने सबंधित विभागीय अधिकारियों सहित खण्डेला में स्थित धीरजगढ़ कॉलोनी के वार्ड नं. 18 में पेयजल सप्लाई का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां वार्डवासियों से चर्चा की गई व जलापूर्ति के लिए नगरपालिका, खण्डेला को जलदाय विभाग, खण्डेला से समन्वय कर टंकी को नियमानुसार प्रतिस्थापित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर चौधरी खण्डेला मोड स्थित 132 केवी जीएसएस का निरीक्षण करने पहुंचे तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता तथा शटडाउन पर चर्चा की गई व अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग को सीकर, पलसाना, खण्डेला तथा रींगस ग्रिड की गत दो सप्ताह में दिए गए शटडाउन की त्रिस्तरीय (132 केवी, 33 केवी व 11 केवी) सूचना दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बुधसिंह की ढाणी खण्डेला में बिजली, पानी आदि से संबंधित आमजन की समस्या को सुनकर आवश्यक विभागीय दिशा—निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने ग्राम निमेड़ा, खण्डेला पहुंचकर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा देवी, सहायिका माया देवी अनुपस्थित मिली, जिसके फलस्वरूप डीडीआईसीडीएस सीकर को इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जलदाय विभाग को पेयजल सप्लाई को सुचारू करने तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति खण्डेला को ग्राम पंचायत के माध्यम से नालियों की सफाई करने तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका खण्डेला को शहर,कस्बा क्षेत्र में साफ—सफाई करने संबंधी दिशा—निर्देश दिए।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!