A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर
Trending

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव

जिला संवाददाता

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव

Screenshot 2024 0307 131233 15

अलीगढ़ । वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक किड्स प्लानेट पब्लिक स्कूल एलमपुर में हुई । अवैध कोचिंग सेंटर व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष नरेश पाल ने रखा ।जिलाध्यक्ष अंतिम कुमार ने कहा कि अवैध कोचिंग सुबह से संचालित हो रहे हैं । इस कारण निजी विद्यालयों के साथ परिषदीय विद्यालयों में भी नामांकन कम हो रहा है । महानगर अध्यक्ष डॉ . नरेश राजपूत ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बिना किसी मानक के संचालित हो रहे हैं । जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज ने कहा कि बीएसए कार्यालय को प्रतिवर्ष पूरे जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची जारी करनी चाहिए , जिससे सभी को सही जानकारी प्राप्त हो सके । महानगर महामंत्री इसराज अली ने हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के शिक्षक व प्रधानाचार्या को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का प्रस्ताव रखा । बैठक में प्रेम कुमार , जितेंद्र प्रताप , सद्दाम मलिक , सद्दीक अहमद मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!