A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोक लगाने एवम इसमें संलिप्त खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है।

………………………..प्रेस विज्ञप्ति………………………

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 23.05.2024 कोः.

01 पंचानपुर थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पंचानपुर थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में पंचानपुर थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पंचानपुर थाना कांड संख्या 46/24, दिनांक 23.05.2024 धारा-379/411 भा0द0वि0 एवं 21 बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. गुरारू थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु गुरारू थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में गुरारू थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गुरारू थाना कांड संख्या 91/24, दिनांक 23.05.2024 धारा-379/411 भा0द0वि0 एवं 21 बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!