A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

छोटे भाई की हत्या में नामजद बंदी की मौत

जिला संवाददाता

छोटे भाई की हत्या में नामजद बंदी की मौत

हरदुआगंज । चार साल से सगे छोटे भाई की हत्या में जेल में बंद नामजद की बुधवार देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई । जेल प्रशासन ने कई दिन पहले उसे डीडी अस्पताल में भर्ती कराया था , जहां से उसे एएमयू के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया गया था । पुलिस में बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । जलाली कस्बे के मोहल्ला अबुल फजल निवासी ओमप्रकाश व जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्रगण रामस्नेही सगे भाई थे । इसमें ओमप्रकाश सबसे बड़ा और जितेंद्र सबसे छोटा था । घटना 6 अगस्त 2020 की दोपहर की है , जब गली के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ । जीतू की पत्नी का आरोप था कि इस दौरान ओमप्रकाश ने उसके पति जितेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया था , जिससे उसकी मौत हो गई थी । मृतक की पत्नी सोनम देवी की ओर से जेठ ओमप्रकाश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!