A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अम्बेडकरनगर: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, तीन घर क्षतिग्रस्त

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

आलापुर ( अंबेडकरनगर)। स्थानीय आरोपुर बाजार में चालक को झपकी आने से रविवार सुबह एक ट्रक बिजली खंभे से टकराते हुए पलट गया। इससे चालक व अन्य लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक समेत तीन घर को खासा नुकसान हुआ।
रविवार सुबह पांच बजे के करीब बसखारी बाजार की तरफ से एक ट्रक प्लाई लादकर रामनगर जा रहा था। माना जा रहा है कि आरोपुर बाजार पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इसके बाद सड़क के किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए ट्रक पलट गया। वहां स्थित लालचंद व विमल के घर के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त करने के बाद सुभाष मांझी के बरामदे तक पहुंच गया। संयोग यह रहा कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद चालक व परिचालक वहां से फरार हो गए। एसओ आलापुर ने बताया कि घटना हुई है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।n61398872217173734773777073386a28c635a33d6d5adb3941ddde09373f76f1f4c672ad781cfb4cd3265e

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!