A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्य करने का आह्वान

IMG 20240605 203924
कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में विचार व्यक्त करते अध्यक्ष भावेश शर्मा।
कांठ (पंकज कुमार)। कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि. की हुई बैठक में संगठन के बारे में जानकारी देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी के साथ सामाजिक कार्यों को करने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन के द्वारा किए जाने वालेे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कांठ नगर में कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के संरक्षक संजय यादव ने कहा कि पांच जून को पर्यावरण दिवस का अपना अलग की महत्व होता है। इस दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संगठन के अध्यक्ष भावेश शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उत्सव को वनमहोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। पर्यावरण संबंधी चिंताओं के अलावा लोगों में पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 1972-73 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। महासचिव ओमकार सिंह ने अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्य जरूरी हैं।
इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि सात जून शुक्रवार को कांठ नगर में जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि. के द्वारा टैंट लगवाकर लोगों को भीषण गर्मी में शरबत का वितरण किया जाएगा। बैठक का संचालन महासचिव ओमकार सिंह ने किया। इस अवसर पर कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि. के वरिष्ठ संरक्षक सुशील कुमार, संरक्षक संजय यादव, अध्यक्ष भावेश शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई, महासचिव ओमकार सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, व्यवस्था प्रमुख नवदीप शर्मा, संगठन मंत्री शाकिर सैफी, सदस्य सत्यम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!