
नीमच। दिनांक 08.05.2024 को फरियादी सुनिल तोमर, लाईजनिंग मैनेजर, दिलीप बिल्डकान लिमीटेड भोपाल के व्दारा पुलिस थाना बघाना, जिला नीमच में रिपोर्ट किया कि शासन द्वारा जल जीवन मिशन, गांधी सागर पेयजल परिजयोजना फेज-2 अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिसलवास कला एवं बिसलवास खुर्द में 150 mm व 200mm (डाया) के कई सारे पाईप जिसमें एक पाईप की लंबाई 06 मीटर होती है, पाईप लाईन बिछाने के लिये दोनो गाँव के बीच में रोड के किनारे रखे हुए थे, जिनमे से काफी मात्रा में पाईप अज्ञात लोगो व्दारा चोरी कर लिये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बघाना पर अजात आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के कुशल मार्गदर्शन में चोरी हुये पेयजल परियोजना के पाईपो की बरामदगी एवं आरोपियो की गिरफ्तारी करने के लिये विवेचक निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी विजय सागरिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम के व्दारा चोरी गये लाखो रुपये के 105 पाईप, एक मारुति स्विफ्ट कार, एक आईसर ट्रक, एक हाईड्रोलिक क्रेन व सात मोबाईल फोन बरामद कर प्रकरण में सात आरोपियो को गिरफ्तार किया। पुलिस को कार्यवाही के दौरान तथ्य मिले कि कम्पनी के व्दारा पाईप लाईन बिछाने का पेटी कान्ट्रेक्ट केसरसिंह महाला निवासी चुरु, राजस्थान को दिया था। केसरसिहं के व्दारा उक्त कार्य राहुल यादव, समय सिंह यादव व जितेन्द्र यादव निवासीगण राजगढ जिला अलवर राजस्थान से करवाया जा रहा था व राहुल यादव को कम्पनी व्दारा अथारिटी लेटर भी दिया था। राहुल यादव, समय सिंह यादव व जितेन्द्र यादव के व्दारा उक्त पाईप में से कई सारे पाईप गबन कर, चोरी किये एवं आरोपी अकरम खान निवासी अलवर के मार्फत दिल्ली भेजे थे। प्रकरण की विवेचना में धारा 409 भादवि का ईजाफा कर आरोपीगण राहुल यादव, समय सिंह यादव व जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के व्दारा मिलकर आरोपी कुन्दन सिंह चन्द्रावत निवासी ग्राम अल्हेड थाना मनासा की हाईड्रा मशीन की मदद से आरोपी मुस्ताक खान निवासी अलवर के आईसर ट्रक में भरवाकर दिल्ली भेजते थे जहां आरोपी अकरम चोरी के पाईप लवली आनंद निवासी दिल्ली बेचता था। प्रकरण की अग्रिम विवेचना मे आरोपीगण अकरम खान मेवाती, मुस्ताक खान मेवाती, कुन्दन सिंह चन्द्रावत व लवली आनन्द को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका निरीक्षक विजय सागिरया थाना प्रभारी थाना बघाना, सउनि कैलाश सोलंकी, प्र.आर. 556 देवीलाल डिगा, प्रधान आरक्षक 407 दिलीप जाट, आरक्षक 628 राहुल डाबी, आरक्षक 630 ओमप्रकाश पारगी, आरक्षक 317 मनीष भेवरा, आरक्षक 284 ओमप्रकाश यादव थाना बघाना, सायबर सेल नीमच से प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंन्दे, आरक्षक लखन सिंह की सराहनीय भुमिका रही।


