A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

जिला कलक्टर ने नानी व भढाढर में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निस्तारण करने के दिए निर्देश 

1717690308123

सीकर. राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने नानी व भढाढर में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आने वाले परिवादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा।

जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हर माह ग्राम पंचायत, उपखंड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। महीने के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर, द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तर तथा तृतीय गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सांई कृष्णा, उपखण्ड अधिकारी धोद कृणाल राहड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, विकास अधिकारी रश्मी मीणा सहित विभागीय अधिकारी, कार्मिक उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!