A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

एक अदद लग्जरी वाहन (स्कार्पियो) से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 32 पेटी शराब (वाहन सहित कुल कीमत 15 लाख रुपये) बरामद, एक शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.06.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 32 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत 15 लाख रुपये) के साथ एक शराब तस्कर अजय कुमार पुत्र वल्देव शाह सा0 औराई थाना औराई जिला मुजफ्फरनगर ( बिहार) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-193/2024 धारा 60 /72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0-193/2024 धारा 60 /72 आबकारी अधि0

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अजय कुमार पुत्र वल्देव शाह सा0 औराई थाना औराई जिला मुजफ्फरनगर ( बिहार)

*बरामदगी का विवरण-*
1.32 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब
2.एक अदद स्कार्पियो रजि0नं0 BR01PC3663

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 विनय कुमार मिश्रा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 विमंलेश द्विवेदी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4.का0 पंकज यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5.का0 विरेन्द्र गुप्ता थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!