A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

मोबाइल अगर चोरी या गुम हो जाए तो ऐसे करे ब्लॉक

मोबाइल अगर चोरी या गुम हो जाए तो ऐसे करे ब्लॉक

Screenshot 20240616 232413
महासमुंद/रायपुर :- भारत में डिजिटल पेमेंट के मामले में लगातार ग्रोथ दर्ज की जा रही रही है। UPI पेमेंट के लिए फोन में बस एक ऐप डाउनलोड करना होता है। हालांकि अगर स्मार्टफोन खो जाएं,
तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत के दो सबसे ज्यादा पॉपुलर पेमेंट ऐप गूगल पे और PhonePe है, जिन्हें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपका गूगल पे या फिर फोनपे वाला स्मार्टफोन चोरी हो जाएं, तो सबसे पहले उसे ब्लॉक करना होगा। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे? तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..
कैसे ब्लॉक करें PhonePe अकाउंट
Step 1: फोनपे अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 08068727374 पर क्लिक करना होगा।
Step 2: इसके बाद कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव को अकाउंट की डिटेल देनी होगी। इसके बाद आपका अकाउंट बंद हो जाएगा।
इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
फोनपे के साथ लिंक रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद लास्ट पेमेंट डिटेल जैसे टाइप, वैल्यू आदि दर्ज करना होगा।
इसके बाद बैंक अकाउंट से लिंक नाम दर्ज करना होगा।
अगर कोई अल्टरनेटवि मोबाइल नंबर हैं, तो उसे दर्ज करना होगा।
Step 3: इसके बाद आपके अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।
Screenshot 20240616 232724
कैसे गूगल पे अकाउंट को करें ब्लॉक
Step 1: सबसे पहले आपको गूगल पे या फिर GPay को टोलफ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-419-0157 पर कॉल करना होगा।
Step 2: इसके बाद आपको स्पेसलिस्ट से बातचीत करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको गूगल पे अकाउंट की सारी डिटेल देनी होगी। इस तरह आपका गूगल पे अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Back to top button
error: Content is protected !!