
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending
लोगों में बिना सुविधा दिए कर वसूली करने पर नाराजगी
जिला संवाददाता
लोगों में बिना सुविधा दिए कर वसूली करने पर नाराजगी
नगर निगम इन इलाकों में कर वसूली की तैयारी कर रहा है । सबसे बड़ी बात यह है कि आज तक इन इलाकों के लोग गांव वाली सुविधाओं में जी रहे हैं । उनके घरों पर बिल पहुंचने लगे हैं । वे इस बात से हैरान हैं कि अभी तक न तो पानी मिलना शुरू हुआ , न ही अन्य सुविधाएं , सफाई भी नियमित नहीं होती , फिर किस आधार पर बिल जमा करें । इससे सीमा विस्तार वाले इलाकों में नाराजगी भी है । वे पहले समस्याओं के समाधान और सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं । इसके बाद बिल वसूली की जाए ।












