A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

तीन नए अपराधिक कानून लागू होने के अवसर पर गया जिला के सभी थानों में आम नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक-01.07.2024 को तीन नए अपराधिक कानून लागू होने के अवसर पर गया जिला के सभी थानो में आम नागरिको के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गया जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सभी थानों पर जाकर भाग लिया जा रहा है। साथ ही साथ वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उक्त नये अपराधिक कानूनो के प्रवधानो का क्रियान्वयन की समीक्षा एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा स्वयं भी सिविल लाईन थाना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे भाग लिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा सिविल लाईन थाना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आए आम नागरिको को संबोधित किया गया तथा नए कानून से आने वाले बदलाव के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया तथा इन्होने अपने संबोधन में बताया कि भारत की विभिन्न पस्थितियों एवं जरूरतो के हिसाब से नए कानून की रूप रेखा तैयार की गई है। जिसमें इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि कैसे पीड़ित व्यक्ति को न्यायायिक सहुलियत प्रदान की जा सके ।
संबोधन उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त कार्य्क्रम भाग लेने आए व्यक्तियों को नए अपराधिक कानून से संबंधित बुकलेट प्रदान किया गया साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नए कानून में महिला से संबंधित प्रवधानो के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

  • वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!