A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

परिजनों से हुआ विवाद और फिर टावर पर चढ़ा युवक

जिला संवाददाता

परिजनों से हुआ विवाद और फिर टावर पर चढ़ा युवक

Screenshot 2024 0629 214135 1

अलीगढ़ के गभाना के गांव पिपलोठ में शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया । जिसे उतारने में पुलिस व ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी । भारत पुत्र पूरन सिंह परिजनों से नाराज होकर शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया । जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसे उतारने का प्रयास शुरू हुआ । परंतु वह किसी की नहीं सुन रहा था । सूचना पर गभाना पुलिस , दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए । युवक को समझाने का प्रयास किया , लेकिन वह नहीं माना । कुछ देर बाद ग्रामीण और सिपाही टावर पर चढ़े और उसे समझाया । तब कहीं जाकर उसे उतारा जा सका । प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ा था । जिसे सकुशल उतार लिया गया है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!