?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
सिद्धार्थनगर 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना ढेबरुआ का किया गया वार्षिक निरीक्षण

थानाध्यक्ष ढेबरुआ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया‌‌ एवं निरीक्षण के पश्चात चंदन के पौधे का पौधरोपण भी किया गया

IMG 20240703 WA0037

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह द्वारा थाना ढेबरुआ का वार्षिक निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस., बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क तथा थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाने के विभिन्न अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर एवं मालखाना रजिस्टर-2023 का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। वाहन चोरी, लूट, नकबजनी,चोरी, महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं रूटीन पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों आदि की चेकिंग प्रभावी तरीके से थानाक्षेत्र में करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थानाध्यक्ष ढेबरुआ को अपने अधीनस्थों का कुशल पर्यवेक्षण करते हुए पूर्णनिष्ठा से, निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने हेतु कहा गया तथा थाना स्थानीय पर पौधरोपण भी किया गया। थाना स्थानीय के ग्राम प्रहरीगण के साथ गोष्ठी कर उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए हर छोटी व बड़ी सूचना को अपने बीट पुलिस अधिकारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्राम प्रहरीगण को टार्च, छाता, साफा इत्यादि का वितरण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के पश्चात् महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त अधि०/ कर्मचारीगण से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निरीक्षण के दौरान शशांक सिंह थानाध्यक्ष ढेबरुआ, वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व ग्राम प्रहरीगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!