A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जिला कलक्टर ने किया नशा मुक्ति  अभियान के पोस्टर का विमोचन

श्रीगंगानगर।(राकेश घिंटाला)FB IMG 1720018429466जिला कलक्टर श्र लोकबंधु ने बुधवार को गुड शेपर्ड पब्लिक स्कूल के नशा मुक्ति अभियान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे समाप्त करने में समाज के सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि नशा मन के साथ-साथ तन के लिए भी घातक है। सभी को इससे बचना चाहिए।

इसी कड़ी में जिले के समस्त विद्यालयों में गोष्ठियों, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, पोस्टर, नारा लेखन जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों और उनके माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विक्रम सिंह शेखावत, स्काउट गाईड प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गुड शेपर्ड पब्लिक स्कूल का स्काउट इस वर्ष भारत स्काउट गाईड मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में भागीदारी करेगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान व कौशल विकास विषयों पर गतिविधियां संचालित होगी। आयोजित प्रतियोगिता में नशा मुक्ति रोकथाम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये रैली, नशा मुक्ति पोस्टर, सेमिनार, प्रदर्शनी, स्टीकर, नारा लेखन तथा प्लास्टिक सामग्री का पुनः उपयोग मोमबत्ती बनाना, चोक बनाना, पीओपी से मूर्तियां बनाने जैसे कार्य सम्मिलित है।

Back to top button
error: Content is protected !!