A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडला

यातायात पुलिस ने लोडिंग वाहनों में लगाये रेडियम

यातायात पुलिस द्वारा नियमों की जानकारी देकर लोडिंग वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाए रेडियम

मंडला से शिवम यादव की रिपोर्ट मंडला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी यातायात ललित धुर्वे सहित स्टाफ द्वारा यातायात नियमों का पालन करने आम नागरिकों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर के अलग-अलग मार्गों पर लोडिंग वाहन व ट्रैक्टर ट्राली में पिछले हिस्से पर दृष्टता के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर/रेडियम लगाने की कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की भी समझाईस दी जा रही है, आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमो के पंपलेटस भी वितरित किए जा रहे हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!