?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडला

गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नारी शक्ति संगम संस्था ने पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला जलाया

IMG 20240706 WA0003 1

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश.                        वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला-शुक्रवार को मंडला में महिला संगठन ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार करने का आरोप लगते हुए सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। नारी शक्ति संगम मंडला के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने देश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में हुई घटना की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

संस्था नारी शक्ति संगम की सदस्य रेखा चौरसिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दिन-प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा प्रतीत होने लगा है कि कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गया है।

उन्होंने बताया कि संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का सिर लज्जा से झुका देने वाली हैं। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषतः महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है। देश के गृहमंत्री से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर घटना की न्यायिक जांच करवाने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!