?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमंडलामध्यप्रदेश

दुष्कर्म के मामले में फरार हुआ जनपद उपाध्यक्ष गिरफ्तारः पुलिस ने निवास न्यायालय में किया पेश, FIR के बाद हो गया था गायब*

2b319390 01e8 4786 a509 7ce433eb7b561648642331402 1648653150हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला-जिले की बीजाडांडी पुलिस ने निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। घनश्याम सूर्यवंशी दुष्कर्म के मामले में करीब एक माह से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी सूर्यवंशी को तेंदूखेड़ा दमोह से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को बीजाडांडी पुलिस ने आरोपी को निवास न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

  1. IMG 20240706 WA0006निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध एक महिला ने 4 जून को बीजाडांडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में महिला ने घनश्याम सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाया था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद से ही उपाध्यक्ष सूर्यवंशी फरार चल रहा था।

दमोह के तेंदूखेड़ा से किया गिरफ्तार

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि एक महिला ने निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगाया था। इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी और तभी से घनश्याम फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उन्हें तेंदूखेड़ा दमोह से गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!