
हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ऐसे कर रहे हैं स्कैम MP Crime report
Indore-: इन दिनों मार्केट में कई नकली पेमेंट ऐप आ चुके हैं. फ़ोनपे भी इससे अछूता नहीं है. आपको कई ऐसे लिंक मिल जाएंगे, जिसके जरिये आप इस नकली ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. एक बार डाउनलोड होने के बाद ये ऐप आसानी से फ्रॉड में इस्तेमाल होता है. इसमें आप दुकानदार का स्कैनर स्कैन करेंगे और अमाउंट डालकर पिन डालेंगे. फिर आपकी स्क्रीन पर पेमेंट का मैसेज भी आएगा. लेकिन ना तो खाते से पैसे काटेंगे ना ही कभी दुकानदार के खाते में पैसे पहुंचेंगे.
आज के समय में सभी लोग advance हो चुके है. ओर लगभग सभी के पास Android smartphone है. इसके साथ ही लोग अब कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं. लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं. लोगों को बेवकूफ बनाने का एक से एक तरीका मार्केट में आ गया है. कुछ तरीकों को देखने के बाद तो उसपर यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है. हाल ही में इंदौर में दो ऐसे शख्स पकड़े गए, जो ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर दुकानदारों को बेवकूफ बना रहे थे ।
Phone pay ने भी दी वॉर्निंग
इन नकली ऐप को लेकर फोनपे ने भी अपनी साइट पर जानकारी दी है. इसमें लिखा गया है कि हमेशा प्लेस्टोर से रेटिंग और रिव्यू देखकर ही ऐप डाउनलोड करें. साथ ही ये भी लिखा गया है कि इन नकली ऐप्स के लोगो और उसके नाम की स्पेलिंग में काफी छोटा सा डिफ़रेंस होता है. इसे देखकर ही ऐप डाउनलोड करें. आपको ऐसा लग सकता है कि इस ऐप से आपको कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन असल में ये ऐप आपकी जानकारी चुराता है. ऐसे में सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है.


