A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

*जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना*

*जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना*

*जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना*
*समाचार (पार्ट-2)*
*सभी बैंकर्स अपना सीडी रेशियों 80 प्रतिशत तक बढायें-रानी बाटड*
*कलेक्टर मैहर ने ली प्रथम जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक*
सतना 10 जुलाई 2024/कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि मैहर जिले में विकास की संभावनाओं को देखते हुए सभी बैंकर्स अपने सीडी रेशियों को औसत आधार पर नहीं लेकर बल्कि इसे 80 प्रतिशत तक पहुचायें। कलेक्टर ने शासकीय विभागों की बैंक वित्त पोशित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों के अनुरूप त्रैमासिक आधार पर लक्ष्य पूर्ति के प्रयास सुनिश्चित करे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर मैहर की अध्यक्षता में संपन्न मैहर जिले की प्रथम जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दिये गये। इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक से एस चटर्जी, मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा, एलडीएम गौतम शर्मा, जिला प्रबंधक नाबार्ड जीडी गोपेश, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन अंजुला झा, संबंधित विभागों के अधिकारी और मैहर जिले के बैंकर्स उपस्थित थे।
मैहर जिले की वित्तीय वर्श की प्रथम जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने कहा कि बैंकों का सीडी रेशियों उस जिले के विकास के पैमाने का द्योतक होता है। सभी बैंकर्स ऋण राशि में वृद्धि करते हुए सीडी रेशियों को कम से कम 80 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि मैहर जिले में सभी सेक्टरों में विकास की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए एनुअल क्रेडिट प्लान बनायें। उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिक तौर पर दुग्ध महासंघ द्वारा 20, दुग्ध संकलन समितियों का गठन किया जा रहा है। इन समितियों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता देकर जोडे ताकि इन्हें स्व-सहायता समूह को दिये जाने वाले सीएलएफ से सपोर्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह को बीज समितियों के गठन और उद्यानिकी प्रोसेसिंग यूनिट से भी संबद्ध करें। बैंकों के सीडी रेशियों की समीक्षा के दौरान भारतीय स्टेट, यूको बैंक एवं यूनियन बैंक आफ इंडिया का ऋण जमा अनुपात औसत से कम पाये जाने पर ऋण बढ़ाने के निर्देश दिये। वार्शिक ऋण योजना एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में बैंकों की स्थिति संतोशप्रद पाई गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में विभिन्न नगरीय निकायों में लंबित प्रकरण में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विगत वर्श लक्ष्य की पूर्ति होने पर संतोश जाहिर करते हुए पशु पालन और मत्स्य पालन विभाग में केसीसी जारी करने के कार्य में अत्यंत कमजोर प्रगति को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट की। अग्रणी जिला प्रबंधक ने मैहर जिले में इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया की नवीन शाखाओं का अनुमोदन भी प्राप्त किया। नाबार्ड की ओर से उपस्थित जीडी गोपेश ने आगामी वित्तीय वर्श 2025-26 के लिए ऋण संभव्यता योजना तैयार करने के संबंध में प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। एलडीएम ने बताया कि मैहर में इंडियन बैंक प्रयोजित ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) का कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले माह से इसका संचालन किया जायेगा। आजीविका मिशन के बैंक लिंकेज की समीक्षा करते हुए सभी बैंकर्स को महिला स्व-सहायता समूहों के खाते बैंक में खुलवाने के लिए शिविर भी आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गई कि मैहर जिले में कुल 62 बैंक शाखायें और 39 बीसी कार्यरत है। इसी प्रकार कुल 36 एटीएम जिले में कार्य कर रहे हैं।
————1
*प्रति शुक्रवार प्रातः 11 से 12 बजे तक कलेक्टर फोन पर सुनेंगी समस्यायें*
सतना 10 जुलाई 2024/राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मैहर जिले के कलेक्टर कार्यालय से लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय स्तर तक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। कमिश्नर रीवा संभाग द्वारा ली गई समीक्षा बैठक के निर्देशानुसार मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने कलेक्टर कार्यालय सहित एसडीएम और तहसील कार्यालयों में भी प्रत्येक शुक्रवार फोन पर आमजन की समस्यायें सुनने की व्यवस्था बनाई है। इसके अनुसार कलेक्टर कार्यालय और एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय द्वारा प्रमुख अधिकारियों के फोन नम्बर (हेल्पलाइन) जारी किये गये हैं। जिन पर संबंधित क्षेत्र के आम नागरिक प्रति शुक्रवार प्रातः 11 से 12 बजे तक उच्च अधिकारियों को अपनी समस्यायें बताकर निराकरण करा सकेंगे। कलेक्टर कार्यालय मैहर द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर के अनुसार जिला कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड 07674-299232 पर आमजन की समस्यायें सुनेंगी। इसी प्रकार एसडीएम मैहर विकास सिंह 07674-232050, एसडीएम अमरपाटन आरती यादव 7974014384, एसडीएम रामनगर डॉ. आरती सिंह 9987777643, तहसीलदार अमरपाटन आरडी साकेत 8349870483 और तहसील रामनगर अनुराग सिंह 9329300654 पर शुक्रवार को 1 घंटे आमजन की समस्यायें सुनेंगे।
++++++2

वंदे भारत लाइव टीवी चैनल से अमरपाटन रिपोर्टर कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट 8839712054

Back to top button
error: Content is protected !!