A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

सफाई करो बीमारी भगाओ अभियान के तहत आज सिविल अस्पताल कुरुद में चला सफ़ाई अभियान

श्रवण साहू,कुरूद। सफाई करो बीमारी भगाओ के तहत आज सिविल अस्पताल कुरुद में सफ़ाई अभियान चलाया गया इस अभियान में नगर पंचायत पार्षद एवं सभापति मनीष साहू एवं जीवन दीप समिति के पूर्व सदस्य सन्तोष प्रजापति ने अपना श्रम दान किया।मनीष साहू ने बताया कि हमें सिर्फ अभियान का हिस्सा नहीं बनना है। स्वच्छता के प्रति सजग व जागरुक रहना होगा। बारिश के समय में जगह जगह पानी का भराव हों जाता है जिससे मच्छर, डेंगू जैसे बीमारी फैलाने वाले जीव जंतु जन्म लेते है। जिसके करण हमें हैजा, डायरिया, टायफाइड जैसे अनेक जलजनित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें सदैव अपने नगर शहर कस्बे की साफ सफाई के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए।सन्तोष प्रजापति ने कहा कि अपने आस पास एवं मोहल्ले पर स्वच्छता के प्रति श्रमदान करते रहे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अभियान में बीपीएम रोहित पांडेय, कुलदीप साहू, आकाश साहनी‌ एवं अस्पताल के कर्मचारी ने श्रमदान कर योगदान दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!