
*12 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिया गया*
हनुमानगढ़(विनोद खन्ना)मदनलाल पण्डितांवाली
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हनुमानगढ़ डॉक्टर नवनीत शर्मा एवं पीलीबंगा विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा मेडिकल टीम के सहयोग से दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए”दिव्यांग सेवा आपके द्वार”मिशन के तहत टीम के सहयोग से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ उपखंड के साथ- साथ अन्य उपखंड क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण- पत्र से वंचित दिव्यांगों हर्षप्रीत सिंह एवं राजकुमार मंडी पीलीबंगा, गौरीशंकर एवं देशराज गोलूवाला निवादान,विकास कुमार मक्कासर,कुशकरण जंडावाली, लतीफ खां रोड़ावाली,महावीर मुंडा,बद्रीप्रसाद कनवानी,निरंजन कुमार नैयासर,आरष एवं सुमेर सिंह पिचकराई को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाया गया।जिला चिकित्सा लय हनुमानगढ़ टाउन की मेडिकल टीम के ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.विकास चौधरी,ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.दलीप कुमार यादव, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रिपुदमनसिंह धारीवाल,न्यूरो फिजिशियन डॉ.राजेश कुमार यादव,नेत्ररोग वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. के.एल.किलानियां,शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कटेवा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर संदीप सिहाग एवं डॉ. आदित्य जैन की टीम द्वारा आवश्यक जांच को पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 12 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिया गया। दिव्यांगों की सहायतार्थ पुनीत कार्य को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी की अध्यापिका प्रवीण कौर द्वारा अपनी नेक कमाई में से समिति को 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।इस पुनीत कार्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी अध्यापिका प्रवीण कौर,राजकीय जिला चिकित्सालय रोगी मित्र नरेंद्रसिंह राठौड़ एवं वाहन पार्किंग स्टाफ रामकुमार गोदारा, समिति सदस्य एवं बावरी समाज पीलीबंगा तहसील अध्यक्ष सदासुख राठौड़,कनवानी उप- सरपंच विकास सहारण,जिला चिकित्सालय पंजीकरण कंप्यूटर ऑपरेटर व ई-मित्र संचालक लालचंद मोरवाल एवं सुरक्षा गार्ड मानाराम,एनडीपीएस कोर्ट हनुमानगढ़ जंक्शन गार्ड नाजम सिंह,गोलूवाला निवादान वार्ड-पंच शंकरलाल,समिति सदस्य सुरेंद्रपाल खरलियां एवं विनोद सेवादार डबलीकलां,समाजसेवी जीवन खरलियां,नवां सामाजिक कार्यकर्ता अयूबखान का सराहनीय योगदान रहा।

