A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़देशधमतारीधार्मिकमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल में मतदान कर बच्चों ने चुना हेड बॉय हेड गर्ल

IMG 20240713 WA0012श्रवण साहू,धमतरी। रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में बच्चों के नेतृत्व छमता को विकसित कर उन्हे लीडर बनाने हेतु स्टूडेंट काउंसिल 2024 – 25 का चुनाव हेड बॉय, हेड गर्ल, क्लास कैप्टन, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन सहित विभिन्न पदों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया जिसमे विद्यार्थियों में पुरा चुनावी रंग देखने को मिला।

प्रजातांत्रिक व्यवस्था का मुख्य आधार मतदान है इसी के मद्देनजर स्कूल में छात्र परिषद के चुनाव के लिए छात्रों ने मतदान किया। इस हेतु बकायदा चुनाव के तारीख की घोषणा करते हुऐ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी, और पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त किए गए जिन्होने बच्चों को पूरे चुनाव की प्रक्रिया और उसके महत्व को बताया। चुनाव के लिए मतपत्र भी छापे गए जिसके माध्यम से बच्चों ने अपने पसंद के विद्यार्थी को वोट देकर मतपेटी मे मतदान किया। इस चुनाव के माध्यम से बच्चों को हमारे देश के लोकतान्त्रिक चुनावी प्रक्रिया और कार्यप्रणाली को बताया गया जो कि बच्चों के लिए बहुत ही प्रभावी और रोमांचकारी रहा जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी और नव निर्वाचित छात्र परिषद को विधिवत शपथ ग्रहण करवाकर कार्यभार दिया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक पारख दास मानिकपुरी उपस्थित थे।अयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक साधना साहू , प्राचार्य दिप्ति मानिकपुरी, सहित डामिन साहू, छबीला साहू, लिलेंद साहू, खिलेश्वरी साहू, माधुरी निषाद, धनुर्जय कुमार, पिंकी साहू, फलेश्वरी साहू, सुनीता सोनी आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

IMG 20240712 WA0009 2

Back to top button
error: Content is protected !!