
नागपुर शहर के पारडी थानान्तर्गत कलमना फ्लाईओवर पर आज बडा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज दोपहर 12से 01 के बीच की है। कलमना फ्लाईओवर पुल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान गोंदिया निवासी योगेश भगत चुटे उम्र 26 साल के रूप मे पहचान की गई वह नागपुर शहर के इंदिरा तिड़के नगर मे रहता था।वह भारत फायनेंस कंपनी मे कामकरता था। घटना के समय वह अपने दुपहिया वाहन से पारडी जा रहा था। मिली जानकारी अनुसार योगेश की बाइक की रफ्तार तेज होने से बाइक पर से नियंत्रण छूटने के कारण यह हादसा हो गया।ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।







