A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

गोपालगंज के सांसद आशीर्वाद वाटिका मे करेंगे जनता एवं कार्यकर्ता का सम्मान समारोह – प्रमोद कुमार पटेल

गोपालगंज के सांसद आशीर्वाद वाटिका मे करेंगे जनता एवं कार्यकर्ता का सम्मान समारोहप्रमोद कुमार पटेलIMG 20240713 WA0086

रिपोर्ट:- मंजेश कुमार पाण्डेय

गोपालगंज संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड पार्टी से नवनिर्वाचित सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा आलोक कुमार सुमन अपने आवास पर एनडीए के नेताओं से कहा की गोपालगंज की जनता की सेवा और जिले का विकास करना ही हमारे राजनीतिक जीवन का उदेश्य है। इसी उदेश्य को लेकर मै अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जनता एवं एनडीए के सम्मानित पंचायत पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ता एवं नेतागण के प्रति धन्यवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन पंद्रह जुलाई दिन सोमवार को जिला मुख्यालय मे आशीर्वाद वाटिका मे करने जा रहे है, जहाँ आये हुए सभी नेता, कार्यकर्ता के प्रति धन्यवाद ब्यक्त करेंगे और सम्मानित भी करेंगे l वही जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बताया की गोपालगंज मे पहली बार निर्वाचित सांसद डा आलोक कुमार सुमन जी के द्वारा चुनाव जितने के बाद कार्यकर्ताओ के प्रति धन्यवाद सह सम्मानित करने का समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह है, प्रदेश महासचिव श्री पटेल ने बताया की सांसद द्वारा आयोजित धन्यवाद सह सम्मान समारोह मे गोपालगंज जिले के अंतर्गत एनडीए के सभी सम्मानित माननीय मंत्री,विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष रहेंगे l एनडीए के सभी घटक दल जनता दल (यूo), भाजपा, लोजपा (रामविलास ) हम पार्टी, एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के संगठन के पदाधिकारी,व नेतागण रहेंगे l जिसकी तैयारी मे एनडीए के सभी दलों एवं पार्टियों के सम्मानित जिला अध्यक्ष लगे हुए है, धन्यवाद सह सम्मान समारोह मे आये हुए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ एवं नेतागणों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया है l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!