ताज़ा खबर

आगामी पितृ पक्ष मेला महासंगम 2024के अवसर पर जिला प्रशासन गया द्वारा मेला को सफल एवम यादगार बनाने के उद्देश्य से अपर समाहर्तालोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गया श्री सुबोध कुमार की अध्यक्षता मेंजिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय के पदाधिकारी कच्छ मे कोषाग के पदाधिकारी के संग बैठक की गई।

समाहरणालय, गया
(जिला जन संपर्क शाखा)

गया, 13 जुलाई, 2024, आगामी पितृपक्ष मेला महासंगम, 2024 के अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा मेला को सफल एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष तर्पण नामक स्मारिका का प्रकाशन कराया जाता है, जिसमें देश विदेश के बुद्धिजीवी/साहित्यकार द्वारा पितृपक्ष पर आधारित अपना आलेख उपलब्ध कराया जाता रहा है।

इस वर्ष जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है, जिसमे स्मारिका प्रकाशन कोषांग में वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गया श्री सुबोध कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री रवीन्द्र कुमार दिवाकर, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण श्री राहुल कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री मनीष कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री आशना, जिला जन संपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव को शामिल किया गया है।

अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गया श्री सुबोध कुमार की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय के पदाधिकारी कक्ष में कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्मारिका तर्पण के संरक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी, संपादक सह संयोजक के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को नामित किया जाए। साथ की संपादक मंडल में जिले के बुद्धिजीवी, साहित्यकारों को शामिल करने हेतु जिला पदाधिकारी को प्रस्ताव देने का निर्णय लिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

  • वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
Back to top button
error: Content is protected !!