?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमीरजापुर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद

IMG 20240714 WA0269

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सपत्नीक माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के साथ आगे बढ़ाने के लिए माँ से आशीर्वाद मांगने आया हूं । उन्होंने कहा कि 6 माह जेल में रहा। जेल से आने के बाद कैसे लोग झेलना पड़ता है । कहा की माँ की कृपा से मुझे शक्ति मिलती है। कहा कि संकल्प के साथ संघर्ष जारी रहेगा..।

IMG 20240714 WA0268

माता विंध्यवासिनी का सविधि पूजन अर्चन करने के बाद वार्ता करते हुए कहा कि छह माह बाद जेल से बाहर आये हैं। न्याय प्रक्रिया के तहत बाहर आए। मां के आशीर्वाद से ही बल मिलता है । जो हमारा संकल्प है उसे जारी रखेंगे । देश की जनता का निर्णय है । हम लोग देश की जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित रहते हैं । लोग अपनी-अपनी बातें रखते हैं । देश की जनता को जो समझ आता है । उसके अनुरूप हमें परिणाम भी मिलते हैं । हमें लगता है कि जनता का आशीर्वाद हमारी बड़ी ताकत है।

IMG 20240714 WA0267

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन पुरानी वीआईपी मार्ग से धाम में पहुंचे।

उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आदि शक्ति माता विंध्यवासिनी को नमन किया।

उन्होंने वेदपाठी ब्राहमणों द्वारा किए जा रहे वेद और पौराणिक मंत्रो के साथ पूजन अर्चन किया। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Back to top button
error: Content is protected !!