?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मिर्जापुर पुलिस ने पांच दम्पत्तियों को मिलाया

 

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 05 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । आज दिनांकः14.07.2024 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 05 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे ।

परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक- सीमा सिंह, महिला उप-निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी-सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना व पिंकी जायसवाल, परिवार परामर्श केन्द्र सदस्यगण डा0 कृष्णा सिंह व निर्मला राय मौजूद रहीं ।

Back to top button
error: Content is protected !!