
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मोतीनगर थाना क्षेत्र के पास एंबुलेंस और कार में भिडंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार बीना से सागर की ओर कार आ रही थी। तभी गल्ला मंडी के पास सामने से आ रही एंबुलेंस और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार कपिल उर्फ कृष्ण विश्वकर्मा और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान कपिल की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।









