A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश के द्वारा स्वयं सहायता समूह CSCका चाभी जीविका समुह को सौंपा गया

  1. vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट IMG 20240718 WA0137IMG 20240718 WA0140

आज कैमूर जिला अन्तर्गत प्रखंड मोहनियां के भोखारी पंचायत के गौरा गांव में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर CSC को कार्यशील कराकर उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश के द्वारा स्वयं सहायता समूह SHG *लक्ष्मी* *जीविका समूह* को *CSC* का चाभी देकर सौंपा गया । इस दौरान *सामुदायिक स्वच्छता परिसर* के साफ़ सफ़ाई रख रखाव उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु जीविका दीदी संकल्प के साथ बढ़ चढ़ कर ली जिम्मेदारी। साथ ही SLWM कार्य को स्थायित्व प्रदान करने तथा मेंटेनेंस आदि हेतु इस्तेमाल करनेवालों से मामूली राशि वसूल करने हेतु जीविका दीदी, जनप्रतिनिधि,स्वच्छता कर्मी ,ग्रामीण समुदाय के लोग को प्रेरित किया गया।उपयोगिता शुल्क देने एवं यूजर चार्जेस कलेक्शन हेतु स्वच्छता के जयघोष के साथ सभी लोग तैयार हुए। सम्पूर्ण स्वच्छता ओडीएफ पंचायत बनाने हेतु स्वच्छता के सभी बिंदुओं पर निर्देश दिया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य किए कर्मी एवं सफ़ाई कर्मी को उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरे राज्य में इस प्रकार का पहला प्रयोग किया जा रहा है जब सामुदायिक स्वच्छता केंद्र के सफल संचालन हेतु जीविका दीदी के स्वयं सहायता समूह को दिया जा रहा है। शौचालय के इस्तेमाल करने वाले से मामूली राशि लेने की वैकल्पिक व्यवस्था भी विमर्श के दौरान लाया गया है जिससे शौचालय का मेंटेनेंस,साफ सफाई आदि नियमित होता रहे।यह अच्छी पहल है जहां सामुदायिक आधारित शौचालय के अस्तित्व में आने और इस्तेमाल होने से बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।

 

इस अवसर पर जिला समन्वयक , DPM जीविका, जिला सलाहकार SLWM, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, BPM जीविका, जनप्रतिनिधि मुखिया जी, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, स्वच्छता कर्मी, ग्रामीण समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!