

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मध्यप्रदेश के डिंडौरी के जिला मुख्यालय में संचालित झोलाछाप की क्लीनिक पर छापा माराा। कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने एक लाख से अधिक कीमत की दवाइयां जब्त की हैं। अधिकारियों के संरक्षण से जिला मुख्यालय में संचालित दो झोलाछापों की क्लीनिक सील किए गए हैं। न तो क्लीनिक संचालित करने की कोई अनुमति थी और न ही डिग्री।
एमपी के डिंडौरी के जिला मुख्यालय में संचालित झोलाछाप की क्लीनिक पर छापा माराा। कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने एक लाख से अधिक कीमत की दवाइयां जब्त की हैं। अधिकारियों के संरक्षण से जिला मुख्यालय में संचालित दो झोलाछापों की क्लीनिक सील किए गए हैं।
एसडीम रामबाबू देवांगन की अगुवाई में जब टीम कलेक्ट्रेट के पास में ही संचालित झोलाछाप एसके विश्वास की क्लीनिक पहुंची तो मरीज का इलाज करते नजर आया। उसके पास न तो क्लीनिक संचालित करने की कोई अनुमति थी और न ही डिग्री।
कंपनी चौक के पास चक्रवर्ती क्लीनिक भी सील
प्रदेश शासन के निर्देश के बाद शुरू की गई कार्रवाई में शुक्रवार को कंपनी चौक के पास संचालित चक्रवर्ती क्लीनिक को भी सील किया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। दो झोलाछापों पर कारवाई होने से अवैध तौर पर क्लीनिक संचालित करने वालों पर हड़कंप मच गया। मुख्यालय की क्लीनिक बंद है। झोलाछाप एसके विश्वास की क्लीनिक में चार मरीज भी इलाज करते मिले, जिनसे एसडीएम ने पूछताछ की है।
आदिवासी और बैगाओं का मनमानी पूर्वक इलाज कर स्वयं दवाएं देकर हजारों रुपये ऐंठता है। इसके आप भी लंबे समय से बिना पंजीयन के बाद भी यह क्लीनिक संचालित हो रही थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लोगों ने लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

