A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

गुरु पूर्णिमा पर एक पौधा गुरु के नाम रोपित कर उन्हें बचाने का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण में ही है जीवन संभावना-अजय क्रांतिकारी

गुरु पूर्णिमा पर एक पौधा गुरु के नाम रोपित कर उन्हें बचाने का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण में ही है जीवन संभावना-अजय क्रांतिकारी

पर्यावरण सेना प्रमुख की प्रेरणा से पांच सौ से अधिक लोगों ने स्वयं गड्ढा खोदकर एक पेड़ लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया।

रानीगंज क्षेत्र में ॐ सद्गुरु दत्तात्रेय सेवा संस्थान के द्वारा पर्यावरण सेना के सहयोग से पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से जनभागीदारी से पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान कार्यालय पर सद्गुरु श्री लक्ष्मी कांत तिवारी (गुरुजी)महाराज एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के कर कमलों से अमरूद,जामुन और करौंदा सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। उसके पश्चात पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा की पेड़ों को लगाने से ज्यादा हरे पेड़ों को बचाने की जरूरत है एक और जहां धरती का तापमान बढ़ रहा है उसके दुष्प्रभाव से दूसरी ओर पूरी धरती पर जलवायु परिवर्तन की समस्या विकट हो रही है इस वैश्विक समस्या को रोकने के लिए जन-जन को एकजुट होना पड़ेगा, साथ ही हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर यदि एक एक पौधा लगाएं और उसका संरक्षण करें तभी धरती को हम प्रदूषण से बचा सकते हैं।उन्होंने सभी को अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाकर उसे बचाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में महाराज जी के कर कमलों से लोगों को आम, जामुन, अमरूद और नींबू सहित कई अन्य प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया उन्हीं पौधों को हाथ में लेकर ग्रामीणों ने हरित यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जय प्रकृति जय जगत का नारा लगाते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं भूजल संरक्षण के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को त्याग करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजन डॉ राम सुंदर प्रजापति ने किया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव डा.आजाद,राम अकबाल पांडेय, सुरेन्द्र मणि,राम लखन, फूल चन्द्र शर्मा, संतोष तिवारी,विकास तिवारी, सोनू शर्मा,रवि प्रकाश मिश्र और विवेक कुमार विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!