?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
अन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है

केतार के सीओ सह बीडीओ विकास कुमार सिंह पर ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को आवेदन देकर केतार के सीओ सह बीडीओ विकास कुमार सिंह पर ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि गत 17 जुलाई को सीओ सह बीडीओ विकास कुमार सिंहIMG 20240719 WA0088 1

के द्वारा केतार प्रखंड के अमवाडीह गांव में नागेंद्र प्रजापति व वहां उपस्थित महिलाओं के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट किया गया है, जो सर्वथा अनुचित एवं मानवाधिकार का उल्लंघन भी है। इससे नागेंद्र प्रजापति एवं महिलाएं काफी दुखी एवं भयभीत हैं। इस घटना से वहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं भय व्याप्त है। प्रशासनिक स्तर पर जांच कर दोषी अंचलाधिकारी पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्य मुक्त करने की अनुशंसा की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर एक सप्ताह के बाद भारतीय जनता पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जवाब देगी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में भगत दयानंद यादव, मुकेश चौबे, बीरबल महतो, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास कुमार पांडेय, संतोष कुमार प्रजापति व नागेंद्र प्रजापति शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!