परिवहन स्कूल शिक्षा मंत्री को सरपंच संघ ने सौपा ज्ञापन
गाडरवारा । क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को चीचली दौरे के दौरान सरपंच संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपनी जायज मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा । सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक कौरव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास के पत्र क्रमांक 2258/MP/NR-X/Tech/2024 भोपाल दिनांक 01.07.2024 को पारित आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा पशुओं के आवारा होने पर जो वक्तव्य सरपंचों के खिलाफ दिये गए उसका सरपंच संघ घोर निंदा करता है सरकार ऐसे मंत्री का तत्काल प्रभाव से स्तीफा ले । मध्यप्रदेश पचायती राज ग्राम स्वराज 1993-94 को पुनः रूप से लागू किया जावे एवं सरपंचो को 1993-94 के पूरे अधिकार दिये जाए। ग्राम पंचायतों . में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, हल्का पटवारी, ग्राम कोटवार, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सरपंच की अनुशंसा से वेतन दिया जा, सरपंचों का मानदेय 4250 रूपये से बढ़ाकर 25000 रुपये किया जाए एवं विधायकों एवं सांसदों जैसे पेंशन लागू की जाए ,टाइट अनटाइट व्यवस्था खत्म की जाए। ग्राम सभा के प्रस्ताव अनुरूप राशि पंचायत के विकास कार्यों में लगे, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। सरकार राजस्व विभाग से तत्काल सीमांकन कराकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराये,
ग्राम पंचायत के समस्त निर्माण कार्य S.OR. दर बढ़ाकर P. W.D. के मान से लागू किया जाए, सरपंच को 30 प्रतिशत स्वेच्छा निधि दी जाए जिसमें जरूरत मंदो को ग्राम सभा के प्रस्ताव द्वारा आवश्यकतानुसार मदद की जा सके, शासन द्वारा चलाई गई योजना N.M.M.S. मोबाईल मॉनीटरिंग सिस्टम बंद किया जाये अनेक बार नेटवर्क समस्या या ऐप नहीं चलने से मजदूरों की हाजिरी जीरो हो जाती है जिसका खामियाजा सरपंचों को भुगतना पड़ता है , वृद्धावस्था पेंशन में बी.पी.एल. कार्डधारी को आधार न मानकर 60 वर्ष की उम्र में सभी वर्गों को पेंशन प्रदान की जाए ,खेत सड़क सुदूर सड़क की स्वीकृति दी जाए एवं उनमें लगने वाली मटेरियल जैसे मिट्टी, बजरा आदि को पंचायत को निःशुल्क उठाने की स्वीकृति दी जाये, प्रधानमंत्री आवास कोटा में से 20 प्रतिशत आवास के अधिकार ग्राम सभा को दिया जाए जिसमें प्रस्ताव अनुसार अति आवश्यक बेसहारा व्यक्ति की तुरंत मदद की जा सके । ज्ञापन देते समय भारी संख्या में सरपंच मौजूद रहे ।
देवरिया में आयोजित समान न्याय संघर्ष समिति की महापंचायत में सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 2029 में वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया
16/02/2026
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हमें निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलीं.
16/02/2026
यूपी विधान सभा में भाजपा विधायक डा नीरज बोरा ने LDA से जुड़ा अहम मुद्दा उठाया
16/02/2026
टी20 विश्व कप- आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया
16/02/2026
पंचायत की मिलीभगती,या निजी कंपनी की दादा गिरी।
16/02/2026
खरगोन न्यूज :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करही नगर स्थित Bank of India में चोरी की कोशिश से सनसनी फैल गई है।
16/02/2026
विधायक आशुतोष मौर्या ने सुजानपुर स्कूल में विधायक निधि से हुए कार्य का किया लोकार्पण
16/02/2026
जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्य आई एम खान को कौमी एकता, शान्ति एवं सौहार्द के क्षेत्र में नवाजा गया
16/02/2026
नगर निकाय चुनाव निर्दलीय, सभी का सम्मान: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!