
थाना लौर जिला मऊगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुराग पाण्डेय व एसडीओपी मऊगंज सुश्री अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लौर जगदीश सिह ठाकुर एवं हमराह स्टाफ के साथ दिनाँक 20.7.2024 रात्रि 3.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बोलोरो पिकअप वाहन क्रमांक अप 65MT3078 से सीधी तरफ से तमरी , सीतापुर के रास्ते मादक पदार्थ गांजा की खेप लेकर निकलने वाला है प्राप्त मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मिलकर नाकाबंदी की गई तो कुछ देर में सामने तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे रोककर पूछताछ करने पर बोलेरो पिकप चालक द्वारा अपना नाम पिंटू सिंह पिता भग्गू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर (उ.प्र) का होना बताएं एवं साथी हेल्पर अपना नाम उमेश सिंह पिता जितेंद्र बहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मुझेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) का होना बताएं जाने पर उनके पिकअप वाहन क्रमांक UP65MT 3078 की तलाशी की गई जिसमें पिकअप वाहन में पीछे रखें प्लास्टिक के कैरेट के नीचे चार बड़ी प्लास्टिक की थैलियां के अन्दर टेप लिपटे पैकेट मिले जिसमें 98 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 10 लाख रुपए एवं बोलेरो पिकप क्रमांक UP65MT3078 कुल कीमती 12 लाख रुपए की मिलने पर मौके पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,20 B एनडीपीएस एक्ट एवं 111 BNS एक्ट के तहत कार्रवाई कर मादक पदार्थ गांजा एवं बोलेरो पिकप वाहन को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया एवं आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया।
**जप्त मसरूका**
1- 98 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 10.00000/- (10 लाख)रुपए
2- एक नग महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP65MT3078
कुल कीमती 1200000/-(12 लाख)रुपए
3- 20 नग प्लास्टिक कैरैट कुल कीमती 5000/- रुपए मुताबिक जप्ती पत्र के जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1- पिंटू सिंह पिता भग्गू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश।
2- उमेश सिंह पिता जितेंद्र बहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, एएसआई फतेह लाल प्रजापति ,एएसआई रमेश भारती , प्र.आर.सुनील तिवारी ,आरक्षक अखिल सिंह, आरक्षक अजय मौर्या ,आरक्षक अरुणेंद्र सिंह ,आरक्षक शुभांक सिंह,आर. रवि।



