
धनबाद
कतरास.पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर 5 सूत्री मांगों को लेकर इंटक के प्रदेश महासचिव सह कांग्रेस नेता शेख गुड्डू के नेतृत्व में शनिवार को नावागढ़ मोड़ से एक बाइक रैली निकाली गई,जो नावागढ़ सिनेमा हॉल, खरखरी,मधुबन थाना के रास्ते महेशपुर,सिनीडीह होते हुए गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समीप पहुंचकर उक्त रैली सभा मे तब्दील हो गयी।इस दरमियान ग्रामीणों व समर्थकों के द्वारा शेख गुड्डू के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।उक्त मोटरसाइकिल रैली को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।सभा को संबोधित करते हुए शेख गुड्डू ने कहा कि मजदूर व ग्रामीण समस्याओं को लेकर प्रबंधन गंभीर नही है।खरखरी में पानी व बिजली सहित श्रमिक आवासों में नालियों जाम पड़ी हुई है।उन्होंने कहा कि बाघमारा के एक सफेदपोश कोयला माफिया के इशारे पर पूरे क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोवार किया जा रहा है, जिसमे बीसीसीएल प्रबंधन की अहम भूमिका है।उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर व ग्रामीणों की समस्याओं पर जल्द ही पहल नही हुआ तो इंटक उग्र आन्दोलन करेगी।श्री शेख ने आगामी विधानसभा चुनाव में बाघमारा से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए लोगों को तैयार रहने का आहवान किया।इस मौके पर ज्योतिशहुद,किशोर नापित,विजय कुमार,विशाल नापित,राजेन्द्र रजक,दीपू रवानी,अशोक तिवारी,शेख बदरू,गुलजार हुसैन आदि शामिल थे।सभा की अध्यक्षता ललन तिवारी ने किया।





