A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

चार अगस्त को भाजपा भोजपुर विस्तृत जिला कार्यसमिति का होगा आयोजन

चार अगस्त को भाजपा भोजपुर विस्तृत जिला कार्यसमिति का होगा आयोजन

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे रविवार को जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी और संयोजको के साथ एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष के आवास पर किया गया।जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा बताया गया कि चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर का विस्तृत जिला कार्यसमिति का बैठक होगा। उक्त बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। बैठक मे पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानपार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक विस्तृत होगा और उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक मे तय हुआ कि कार्यक्रम धनुपरा स्थित विजन राॅयल रिसोर्ट सभागार मे आयोजित होगा। बैठक मे कार्यक्रम की तैयारी हेतु विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ दी गई।बैठक मे उदय प्रताप सिंह, सतीश भट्ट, नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, रामसागर राय, शैलेश कुमार गुड्डू, रामदिनेश यादव, रवि केसरी सहित विधानसभा प्रभारी और संयोजक शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!