
शनिवार को नागपुर मे हुए बारिश से जिले की कई सड़के खराब हो गई। बारिश से जिले मे कोई अनुचित घटना न हो इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए है। नागपुर मे सोमवार 22 जुलाई को बारिश को ध्यान मे रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूल कालेजो मे आंगनबाड़ी केंद्रो कोचिंग सेंटर मे अवकाश रहने की घोषणा की है। इस संदर्भ मे रविवार को जिलाधिकारी द्वारा आदेश निकालने के साथ ही स्कूल कालेज के प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। शनिवार को हुई बारिश मे आदेश जारी होने विलंब हो गया था, जिस कारण बहुत से स्कूल के बच्चो को परेशानी उठानी पड़ गई थी। इसी को ध्यान मे रखते हुए नागपुर जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी निजी स्कूल कालेजो आंगनबाडी केंद्रो कोचिंग सेंटर महाविद्यालय मे 22’जुलाई सोमवार को प्रशासन द्वारा अवकाश रहने की घोषणा की गई है।









