
जिला प्रमुख करन चौहान छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: आज दिनांक 22/07/2024 को ग्राम पंचायत करूडीह व आश्रित ग्राम कदरी के जरूरतमंद महिलाएं जैसे विधवा परित्याक्ता दिव्यांग पात्र हितग्राहियों को स्वलंबी बनाने हेतु ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति सवित्री बाई मरकाम के द्वारा छग शासन की योजना डी एम एस मद के अन्तर्गत 10 नग सिलाई मशीन का वितरण किया गया जिसमें मुख्यरूप से ग्राम के पंचगण एवं सरपंच पति श्री खिलावन सिंह मरकाम सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
उक्त योजना के तहत पात्र हितग्राही नुतन बाई कश्यप, चमेली उरांव, नमिता देवी, पूर्णिमा कंवर, सुनिता चौहान, सुशीला गोड़, हिरौंदी मरावी ,शिमति, शांति चौहान, एवं मालती गोंड़, शामिल है। इन सभी को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण किया गया।
पात्र हितग्राहियों ने वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि हमारे ग्राम सरपंच के द्वारा हम जैसे जरूरतमंद महिलाओं के प्रति ध्यान में रखते हुए छग शासन की योजना डी.एम.एस. मद के अन्तर्गत हमलोगों को निशुल्क सीलाई मशीन वितरण किया है जिससें हम महिलायें स्वालंबी बन सके और रोजगार की अवसर मिल सके और अपने परिवार की पालन पोषण कर सके जिसके लिए हम हमारे ग्राम के सरपंच को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।



