
अलीगढ हेल्पलाइन संस्था ने करवाया निशुल्क नेत्र एवं दंत जाँच
अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था द्वारा पर एक स्वास्थ्य शिविर मंथन प्ले स्कूल मानसरोवर रामघाट रोड पर लगाया गया । जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों की दन्त चिकित्सा डॉ नितिन सक्सेना एवं नेत्र चिकत्सक डॉ महेश कुमार कि टीम द्वारा दन्त एवं नेत्र परीक्षड किया गया । इस अवसर पर संस्था के महामंत्री राज सक्सेना ने बताया यह शिविर में 100 से ज्यादा बच्चों एवं अभिभावकों की नेत्र एवं दन्त कि निशुल्क जाँच की गई । उपाध्यक्ष अनुभव सक्सेना ने बताया कि हमने बच्चों को पूर्ण स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया है । आवश्यकता अनुसार बच्चों को चश्मे या किसी तरह के आपरेशन की आवश्यकता भी हुई , वह भी निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे । इस कार्यक्रम कि संयोजक सौम्या सक्सेना ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्स्कों एवं संस्था के सदस्यों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में साधना , उर्वशी , करिश्मा , रोहित वार्ष्णेय , मधुर राठी , शिखर अग्रवाल , धर्मेंद्र गुप्ता , गौरव आनंदम , आदि उपस्थित रहे ।






