

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद आईएएस सुमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही सीडीओ ने शिकायतों का जल्द से जल्द प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कांठ तहसील पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद आईएएस सुमित यादव ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर नगर बिजली, गन्ना, विकास, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, अपूर्ति, समाज कल्याण आदि विभागों से संबंधित 94 मामलों को दर्ज किया गया। जिसमें से मात्र पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली विभाग से संबंधित रहीं। जिनके निस्तारण के लिए एसडीओ बिजली ज्ञानेंद्र यादव को सीडीओ ने निर्देश दिए हैं।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कांठ अजय मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक अपेक्षा निम्बाडिया, नायब पीयूष कुमार, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, ज्वाइंट बीडीओ छजलैट ग्रीस पंत, उपनिरीक्षक शमशाद हुसैन, ईओ नगर पंचायत कांठ प्रियंका चौधरी, ईओ नगर पंचायत उमरी कलां श्वेतांक सारस्वत, एसडीओ बिजली ज्ञानेंद्र यादव, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार आदि सभी विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि, राजस्व् निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।

